
अमृतसर,18 फरवरी:तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात आज सिद्धू फार्म में हुई। यहां शादी समारोह चल रहा था। इसमें गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ पहुंचे थे।
इस दौरान जब सरपंच स्टेज के नजदीक जाने लगे तो भीड़ से युवक निकला और उन्हें गोली मार दी। इस दौरान जब चचेरे भाई ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसे भी गोली मार दी।गोली लगने से सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई गंभार घायल हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर.अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News