
अमृतसर, 18 फरवरी(राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज दाल मंडी, स्वाक मंडी, नमक मंडी और इसके आसपास क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गालियां और सड़कों को बनवाने के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इसका आज शुभ आरंभ वाॉल्ड सिटी क्षेत्र दाल मंडी से किया गया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के व्यापारियों द्वारा टूटी हुई गालियां और बाजारों को बनवाने की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इनका निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को भारी राहत मिलेगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रत्येक तरह की सुविधाए पहुंचाने के लिए वह खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं। लोगों को सभी मूलभूत सुविधाए देने के लिए वचनवद है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सीसी फ्लोरिंग के कार्य तेजी से शुरू करवा दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सड़कों को बनवाने के लिए हॉट मिक्स प्लांट भी शुरू हो जाएंगे। हॉट मिक्स प्लांट शुरू होते ही प्रिमिक्स से सड़कों को बनवाने के कार्य भी तेजी से शुरू करवा दिए जाएंगे।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष सुविधाएं देने के लिए विकास के बड़े प्रोजेक्टो पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज समस्या को हल करने के लिए खापरखेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 50 एम एल डी बढ़ाने का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ जाने से सीवरेज समस्या का हल निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि कैरो मार्केट आधुनिक पार्किंग स्टैंड को बनवाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट जून 2026 को लोगों को समर्पित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ढाब खटिका स्थित ऐतिहासिक जनाना अस्पताल के विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की आने वाले दिनों में बढ़िया रिनोवेशन करवा दी जाएगी।
इस अवसर पर इन मार्केट की व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक डॉ गुप्ता का विकास कार्य शुरू करवाने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज ऋषि कपूर,बॉबी सेतिया,गुरमीत सिंह कालड़ा,राहुल कुमार, मैडम राशि, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और निगम के अधिकारी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News