Breaking News

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम।

अमृतसर, 7 मार्च (राजन): अमृतसर वॉल्ड सिटी को पंजाब सरकार द्वारा पवित्र शहर घोषित किया जा चुका है। जिस पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल  के आदेशों पर आज निगम के एस्टेट विभाग द्वारा वॉल्ड सिटी के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर तंबाकू/ सिगरेट के विक्रेताओं के  खोखो को हटाया गया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर के आदेश पर आज एस्टेट विभाग की टीम द्वारा हॉलगेट से लेकर कैरो मार्केट तक तंबाकू/ सिगरेट के विक्रेता के खोखे हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से टीम द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे खोखे चलाने वालों को पहले से ही एस्टेट विभाग द्वारा चेतावनियां दे रखी है।

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम।

धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि  इसके अलावा, जो प्राइवेट दुकानदार तंबाकू प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं, उन्हें तुरंत ऐसी चीज़ों की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से संबंधित दुकानदारों को तंबाकू प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के बारे में नोटिस जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर  इंस्पेक्टर प्रीति चौहान, अमन शर्मा, संजय बावा और नगर निगम की  पुलिस मौजूद थी ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मिशन क्लीन पंजाब के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चलाया सफाई अभियान :लोगों से सफाई में सहयोग करने की अपील की

अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को साफ, सुंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *