Breaking News

नगर निगम ने वॉल्ड सिटी में सिगरेट,तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वालों के खोखे हटाए गए : तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस किए जारी

तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले  खोखे को हटाते हुए विभाग की टीम।

अमृतसर, 9 मार्च (राजन): पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर वॉल्ड सिटी को पवित्र शहर का दर्जा दिया हुआ है। वॉल्ड सिटी में नगर निगम द्वारा सिगरेट,तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वालों के विरुद्ध अभियान शुरू किया हुआ है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर आज निगम एस्टेट विभाग द्वारा वॉल्ड सिटी में सिगरेट,तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले तीन खोखो को हटाकर सामान जब्त कर लिया गया।  एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा अंदरुन गेट हकीमा और अंदरून गिलवाली गेट क्षेत्र में तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने  वाले तीन खोखो को हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए अधिकारी।

एक दर्जन दुकानदारों को जारी किया गया नोटिस

एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि वॉल्ड सिटी में सिगरेट, तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले लगभग एक दर्जन दुकानदारों को चेतावनी नोटिस जारी कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि एस्टेट विभाग द्वारा वॉल्ड सिटी में सिगरेट और तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले लगभग दो दर्जन दुकानदारों का चयन किया हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी को चेतावनी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जारी किए जा रहे नोटिस के अनुसार सात दिनों के भीतर सिगरेट और तंबाकू प्रोजेक्ट बेचना पूरी तरह से बंद कर दिए जाएं। अन्यथा नगर निगम द्वारा दुकान को सील करके दुकानदार के विरुद्ध कानूनी करवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर द्वारा स्वच्छता रैली का किया आयोजन

अमृतसर, 20 अप्रैल :नगर निगम अमृतसर द्वारा वार्ड नंबर 4 में एक स्वच्छता जागरूकता रैली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *