Breaking News

मार्च महीने में ही भगतावाला कूड़े के डंप पर आग लगनी शुरू : डंप के चारों ओर फैला जहरीला धुंआ

अमृतसर, 12 मार्च (राजन गुप्ता): भगतावाला कूड़े के डंप पर मार्च महीने में ही आग लगनी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से डंप पर आग लग रही थी। गत रात्रि आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस आग पर कंट्रोल करने के लिए नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, एडिशनल  कमिश्नर जय इंदर सिंह, फाइल ब्रिगेड विभाग के एडीएफ को दिलबाग सिंह, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार और निगम अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पर 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया।

डंप के चारों ओर फैला जहरीला धुंआ

पिछले दो दिनों से डंप पर आग लग रही थी। किंतु पहले डंप  पर कार्य कर रही कंपनी और निगम अधिकारियों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। गत रात्रि जब आग बहुत बढ़ गई। आग के बढ़ जाने से डंप के चारों ओर जहरीला धुआं फैल गया। जिससे आसपास की आबादियों में रहने वाले लोगों का बुरा हाल हो गया। तब जाकर नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। मौके पर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची।

पहले फायर ब्रिगेड  की गाड़ी पक्के तौर पर डंप पर रहती थी 

इस डंप पर गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आग लगनी शुरू हो जाती है। पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पक्के तौर पर इस डंप पर तैनात रहती थी। जिस पर मामूली सी आग लगने पर आग पर काबू पा लिया जाता था। किंतु अब डंप पर पक्के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात  ना होने के कारण गत रात्रि आग बुरी तरह से फैल गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *