Breaking News

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान दरबार साहिब में हुए नतमस्तक : कहां,दिल्ली की अदालत ने खारिज किए आरोप

अमृतसर, 12 मार्च:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार की दोपहर बाद श्री दरबार साहिब पहुंचे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहे। दोनों ने श्री दरबार साहिब  में माथा टेका और शुकराना अदा किया। केजरीवाल का यह दौरा उनके कथित शराब घोटाले
मामले से बरी होने के बाद पहला पंजाब दौरा है।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दरबार साहिब में शुक्रिया अदा करने आए हैं। पिछले दिनों दिल्ली की अदालत में एक बहुत बड़ा फैसला आया, जिसमें आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यहां तक कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में उनके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया था।अब अदालत ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि इतने भी सबूत नहीं हैं कि इस मामले पर मुकदमा चलाया जा सके। इसलिए हमें आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि यह सब वाहेगुरु जी की कृपा के बिना संभव नहीं हो सकता था। उनके आशीर्वाद के बिना यह नहीं हो सकता था। मैं पहले भी कई बार माथा टेकने के लिए यहां आया हूं, लेकिन अब जब हमें हमारा सम्मान वापस मिला।

केजरीवाल ने कहा कि वाहेगुरु जी ने हमें जनता की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम प्रार्थना करते हैं कि वाहेगुरु जी हम पर अपनी कृपा बनाए रखें, ताकि हम आगे भी जनता की सेवा करते रहें।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। हमने अस्पतालों के लिए, लोगों के स्वास्थ्य के लिए, स्कूलों के लिए और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। इन कामों के कारण हमें जनता का आशीर्वाद मिलता है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इसी कृपा और जनता के समर्थन की वजह से हम इतने बड़े-बड़े लोगों के सामने टिक पाए हैं। जनता और वाहेगुरु के बिना हम जैसे साधारण लोगों की इतनी हैसियत नहीं है कि हम टिक भी सकें।

केजरीवाल ने कहा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। जैसे मान साहब हमेशा कहते हैं कि अगर हम 4 वादे करके 8 पूरे कर दें, तो वह हमारा बड़प्पन है। लेकिन अगर 8 वादे करके सिर्फ 4 पूरे करें. तो वह हमारा बड़प्पन नहीं है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने अमृतसर ज़िले में चीफ़ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम कार्ड बनाने के लिए एक स्पेशल कैंप शुरू किया

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह की फाइल फोटो। अमृतसर,10 मार्च :पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *