Breaking News

वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम की आत्महत्या मामले में पंजाब के मंत्री, मंत्री के पिता और उसके पी ए विरुद्ध एफ आई आर दर्ज

मृतक गगनदीप रंधावा की फाइल फोटो ।

अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या करने पर मजबूर करने के मामले में थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मंत्री के पिता और उसके पी ए के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली है । मृतक गगनदीप सिंह रंधावा ने  इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी  सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया था । उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गगनदीप रंधावा की मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के उपरांत पंजाब की सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की और मंत्री के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस घटना के बाद अपने मंत्री पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दिया था। आज रात्रि अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर मृतक गगनदीप सिंह रंधावा  के परिवार से मिले। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज होने जा रही है। जिस पर आज देर रात को थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने एफ आई आर नंबर 52 लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह,और उसके पी ए दिलबाग सिंह के विरुद्ध  दर्ज कर ली है।तीनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने, 351 (3) जानलेवा धमकी और 3 ( 5 ) – जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई गई हैं।

दर्ज एफआईआर की कॉपी

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *