Breaking News

अमृतसर में अब SHO और मुंशी को कर सकेंगे फोन: पुलिस ने जारी किए नंबर

अमृतसर, 3 नवंबर:अमृतसर में लोगों की सुविधा और पुलिस तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग संपर्क और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के जरिए शहर के लोग किसी भी जरूरत के समय सीधे अपने संबंधित पुलिस थाने के एसएचओ (SHO) और एमएचसी (MHC) यानी थाने के मुंशी से संपर्क कर सकेंगे।

पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर जल्द सुनवाई करना और उन्हें पुलिस सहायता आसानी से उपलब्ध करवाना है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नागरिकों को अब अपने क्षेत्र से संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

जारी किए गए संपर्क नंबरों के माध्यम से सीधे संबंधित थाने के अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। इससे पुलिस और आम जनता के बीच संपर्क बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

वहीं, साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर नागरिकों को तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

कमिश्नरेट पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंचाएं।

जारी किए गए नंबरों की सूची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर ने 5 किलो हेरोइन सहित चार आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर, 1 नवंबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *