
अमृतसर, 22 मार्च: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक बड़ी सफलता में, ANTF पंजाब ने बीएसफ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में सीमा पार से होने वाली तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। डीजीपी ने बताया कि इस दौरान तीन मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 24.5 किलोग्राम हेरोइन तथा नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 21 लाख रुपए बरामद किए गए। शुरुआती जांच में इस मॉड्यूल के पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह राणा (नूरवाल), मनप्रीत सिंह प्रीत (औलख खुर्द) और रोशन प्रिंस (धूप सड़ी) के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी अमृतसर के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News