
अमृतसर,29 मार्च : सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ ) ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकली नोट थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।इस संबंध में थाना रमदास में भारतीय दंड संहिता की धारा 178, 179,180 और 61 (2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है ।
गश्त के दौरान मिला संदिग्ध पैकेट
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान सीमा के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला था। पैकेट खोलने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जाली मुद्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय सीमा में भेजी गई हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है।
पहले भी कई बार बरामद हो चुके हैं हथियार
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी जाती रही है। जाली नोटों की यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News