Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने श्री दरबार साहिब के समीप गलियों का निर्माण, सीवरेज अपग्रेडेशन एवं स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन कार्य एक साथ शुरु करवाएं

विकास कार्यों का शुभारंभ करवाते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 2 अप्रैल (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा श्री दरबार साहिब के समीप कटड़ा आहलूवालिया में पड़ती गलियों के विकास तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से  महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि  कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरी गलियां, बेहतर निकासी व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को  काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि खराब सीवरेज प्रणाली के कारण उत्पन्न हो रही ओवरफ्लो एवं जाम की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुरानी सीवरेज लाइन को बदलकर नई सीवरेज व्यवस्था बिछाने के कार्य की शुरुआत करवाई गई।

विकास कार्यों का शुभारंभ करवाते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वे निरंतर वचनबद्ध हैं और विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड,ब्लॉक इंचार्ज अजय नियोल , वेद प्रकाश गुप्ता,एन.पी. सिंह , दीपक चड्डा , सुधीर कुमार, वनिता  अग्रवाल , यूसुफ  बिल्ले पा जी, स्थानीय लोग और निगम अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने साल 2026- 27 का 481.18 करोड़ रुपयो का बजट रखा:बजट और जनरल हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा होने के आसार

अमृतसर, 28 मार्च (राजन) : नगर निगम ने साल 2026- 27 का 481.18 करोड़ रुपयो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *