Breaking News

पंजाब में 5 दिन लंबे बिजली कट लगेंगे: लुधियाना में सबसे ज्यादा, जालंधर-मोहाली, पटियाला-अमृतसर, बठिंडा में भी कट

अमृतसर, 21 अप्रैल:पंजाब में लोगों को अगले 5 दिन लंबे बिजली कट झेलने पड़ सकते हैं। पावरकॉम (PSPCL) की तरफ से बिजली कट लगाने को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। जिसके मुताबिक 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में लंबे बिजली कट लगेंगे।

इसके लिए पावरकॉम ने बिजली डिस्ट्रिब्यूशन में सुधार और मॉडर्नाइजेशन का हवाला दिया है। इन शहरों में 8 से लेकर 10 घंटे तक का पावर कट रहेगा।हालांकि पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ रही है और मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में टेंपरेचर 35 पार हो चुका है।

सेहत विभाग को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ गई। वहीं अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखते हुए स्पेशल वार्ड बनाने के साथ 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। ऐसे में बिजली कटों से गर्मी के हालात और बिगड़ सकते हैं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर की वाॉल्ड सिटी में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नए बिजली के मीटर लगवाने और मीटर का लोड बढ़ाने के लिए पीएसपीसीएल के अधिकारियों के साथ मिलकर  लगाया कैंप

कैंप में उपस्थित विधायक डॉ अजय गुप्ता और पावर कॉम के अधिकारी। अमृतसर, 1 सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *