Breaking News

हाई कोर्ट ने मछली मंडी के दुकानदारों की याचिका की खारिज : सील की गई दुकानें सील ही रहेगी

अमृतसर, 24 अप्रैल : पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में आज आदेश जारी कर मछली मंडी के दुकानदारों की याचिका खारिज कर दी है। अमृतसर शहर की वॉल्ड सिटी को पवित्र शहर का दर्जा दिए जाने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा अन्य सरकारी विभागों की मदद से हॉल गेट स्थित मछली मंडी की 11 दुकानों को सील कर दिया गया था। सील की गई दुकानदारों द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर करके कहां गया था कि उनकी दुकानों के भीतर लाखों का सामान पड़ा हुआ है। उनकी दुकानों की सील खुलवाकर सामान बाहर निकलवा दिया जाए और दुकानों की एवज में नगर निगम वॉल्ड सिटी के बाहर उनको दुकान उपलब्ध करवाएं। हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा पंजाब सरकार, नगर निगम और मछली मंडी के दुकानदारों के वकीलों  की सुनवाई के उपरांत  याचिका को खारिज कर दिया। मछली मंडी में सील की गई दुकान अब सील ही रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *