Breaking News

मेनिफेस्टो तैयार करने को जनता की राय लेने पहुंची कांग्रेस:कांग्रेसी वर्करों के साथ साथ व्यापारियों सहित हर वर्ग से पूछी गई समस्या

अमृतसर, 11 सितंबर (राजन):पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो को बनाने से पहले अब कांग्रेस सीधे फील्ड में उतरकर लोगों की राय जुटा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की चुनावी मेनिफेस्टो कमेटी ने शुक्रवार को अमृतसर में फील्ड मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता सांसद गुरजीत सिंह औजला ने की। कमेटी के चेयरमैन डॉ. अमर सिंह बोपाराय, विधायक परगट सिंह और विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।

कमेटी के सदस्यों ने अमृतसर पहुंचने के बाद सबसे पहले श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। नेताओं ने पंजाब, पंजाब के लोगों और आने वाली पीढ़ी के हित में ऐसा मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए अरदास की, जिसमें प्रदेश की वास्तविक समस्याओं और लोगों की उम्मीदों को जगह मिल सके।

चंडीगढ़ में दो बैठकों के बाद पहली बड़ी फील्ड मीटिंग अमृतसर में

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी की चंडीगढ़ में दो बैठकें हो चुकी हैं। अब कमेटी ने फील्ड में जाकर सीधे लोगों से सुझाव लेने का फैसला किया है। अमृतसर में यह अभियान की पहली बड़ी फील्ड मीटिंग है।औजला के मुताबिक, इससे पहले कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं के साथ भी बैठक की गई। उनसे पूछा गया कि फील्ड में लोगों के बीच काम करते समय उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और जनता पंजाब के राजनीतिक व आर्थिक भविष्य को लेकर क्या चाहती है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल पार्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जनता और संगठन के बीच कड़ी हैं। इसलिए फील्ड से मिलने वाला फीडबैक मेनिफेस्टो कमेटी तक पहुंचाया जाएगा।

मेनिफेस्टो में मुख्य बातें इस प्रकार है

उद्योगपतियों ने रखीं समस्याएं, इंडस्ट्री को दोबारा मजबूत करने पर जोर,टैक्स-बिजली की दरों और सुविधाओं के कारण इंडस्ट्री बाहर गई,फिरौती और गैंगस्टरवाद से व्यापारी चिंतित: मुद्दा मेनिफेस्टो में होगा
,‘मेनिफेस्टो ऐसा हो, जो कांग्रेस को भी सही लगे और जनता को भी’,‘पंजाब के कर्ज की चिंता न करें, पढ़े-लिखे लोग समाधान निकालेंगे’,कानून-व्यवस्था पर आप सरकार को घेरना,भारत-पाक सीमा और व्यापार को लेकर भी प्रयास का भरोसा दिया जाएगा।

हरपाल सिंह चीमा का पुतला फूंका

मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर अपना रोष जताया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बेअदबी मामले में अमृतसर बंद की कॉल वापस: भंडारी पुल पर 3 घंटे चक्का जाम

अमृतसर, 10 सितंबर:अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की बेअदबी के मामले में शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *