Breaking News

बेअदबी मामले में अमृतसर बंद की कॉल वापस: भंडारी पुल पर 3 घंटे चक्का जाम

अमृतसर, 10 सितंबर:अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की बेअदबी के मामले में शुक्रवार को बंद की कॉल को वापस ले लिया गया है। हालांकि, अब इसकी जगह भंडारी पुल पर विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। यह फैसला व्यापारी वर्ग को हो रहे नुकसान को देखते हुए लिया गया है। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न संगठनों की आपात बैठक में इस पर चर्चा हुई, जिसके बाद बंद की कॉल वापस लेने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार को नहीं होगा अमृतसर बंद

संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अमृतसर पूरी तरह बंद नहीं रहेगा। इसके बजाय, भंडारी पुल पर सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक  करीब 3 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और चक्का जाम रहेगा। इस दौरान पंजाब सरकार के पुतले भी जलाए जाएंगे।

संगठनों ने साफ किया कि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि, आम यातायात पर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बंद की कॉल वापस ली गई है, लेकिन बाबा साहेब की बेअदबी के मामले को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर वॉल्ड सिटी में शराब, मीट और तंबाकू सिगरेट चीज़ों की बिक्री और स्टोरेज पर पूरी तरह बैन: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट

पल्लवी मिश्रा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, अमृतसर। अमृतसर,9 सितंबर: पंजाब सरकार की तरफ से जारी एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *