
अमृतसर,5 मई : प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण केस में पुलिस ने एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर अपने साथियों के साथ कोर्ट में पेशी पर आए प्रॉपर्टी डीलर को जबरन उठाकर ले गया था। इसके बाद खेतों में ले जाकर पिस्टल दिखाकर डराया।
वहां उसके के कपड़े उतरवाए गए और वीडियो कॉल कर मास्टरमाइंड को उसकी न्यूड वीडियो दिखाई। आरोपियों ने उसके पास से 2 लाख रुपए भी लूट लिए और राइफल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया।
इसके बाद गांव के पास उसे छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने बीती रात थाना गोइंडवाल के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया । इसके बाद आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस दी शिकातय में प्रॉपर्टी डीलर ने बताया था कि 29 अप्रैल को अमृतसर जिला कोर्ट में एक पुराने केस की पेशी पर आया था। जहां इंस्पेक्टर प्रभ (निवासी गुमटाला), रणबीर सिंह (निवासी फिलोके), जतिंदर सिंह (निवासी काजीकोट) पहले से घात लगाए बैठे थे।
आरोपियों के साथियों ने उसे अपनी बातों में फंसाया और फिर सफेद रंग की इनोवा कार में जबरन डालकर अगवा कर लिया।.इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड नछत्तर सिंह बताया था, जो फोन पर लगातार दिशा-निर्देश दे रहा था।
प्रॉपर्टी डीलर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वारदात की जड़ साढ़े पांच किल्ले जमीन का सौदा है, जिसकी कुल कीमत करीब 11 करोड़ रुपए तय हुई थी। आरोपियों ने उसके खाते में 30 लाख रुपए बयाना राशि जमा कराई थी, लेकिन पूरी रकम न दे पाने के कारण वे अब अपना पैसा वापस मांग रहे थे।इसी रंजिश में आरोपियों ने पहले जंडियाला के पास नागोके के खेतों में ले जाकर राइफल और पिस्टल के बल पर डराया। वहां उसके कपड़े उतरवाए गए और नछत्तर सिंह को वीडियो कॉल कर उसकी नग्न अवस्था में वीडियो दिखाई गई। आरोपियों ने उसकी जेब से 2 लाख रुपए भी लूट लिए और राइफल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया।
फिर उसे गोइंदवाल साहिब के पास एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां कथित तौर पर पुलिस से मिलीभगत का डर दिखाकर उससे कोरे कागजों और स्टाम्प पेपर पर जबरन साइन और अंगूठे के निशान कराए गए। अंत में आरोपियों ने पीड़ित को उसके गांव झीते कलां के पास चलती गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए थे ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News