Breaking News

पंजाब ब्लास्ट, बीजेपी ने सीएम मान को मानहानि नोटिस भेजा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ।

अमृतसर, 7 मई :अमृतसर में आर्मी कैंप और जालंधर में बीएसफ के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर बम ब्लास्ट को लेकर पंजाब की राजनीति गर्माई हुई है। भाजपा ने सीएम भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा है। सीएम भगवंत मान ने कल (6 अप्रैल) कहा था कि यह धमाके बीजेपी ने कराए हैं। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने यह नोटिस भेजा। उन्होंने सारे प्लेटफॉर्म से बयान हटा 7 दिन में माफी मांगने को कहा है।

तरुण चुघ ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का
कल का बयान बेहद अनुचित, बेतुका और आपराधिक
मानसिकता से भरा था। अपराधियों को पकड़ने के
बजाय, पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। सीएम मान ने कहा था कि अमृतसर-जालंधर में छोटे-मोटे ब्लास्ट हुए हैं। चुनाव से पहले बीजेपी हर स्टेट में ऐसे ब्लास्ट- दंगे कराती है ।

जालंधर में आज सीएम मान ने फिर कहा कि जालंधर
अमृतसर में जो छोटे-मोटे ब्लास्ट हुए हैं वो बीजेपी की एंट्री के संकेत हैं। ये जहां भी जाते हैं वहां लड़ाई करवाते हैं। ये हिंदू सिख को लड़ाना चाहते हैं लेकिन हम नहीं लड़ते ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीवाईएस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

अमृतसर, 21 जून:भारतीय योग संस्थान (बीवाईएस) द्वारा आज जहां देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *