
अमृतसर,8 मई :पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां आज अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को स्पष्टीकरण सौंपा। बेअदबी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को लेकर जत्थेदार ने उन्हें तलब किया था। जत्थेदार के सामने अपना पक्ष रखने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संधवां ने कहा कि मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है। जत्थेदार साहिब ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अपना पक्ष उनके सामने रखा। बैठक में जो भी बातचीत हुई है, उसके बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते।
गुरु पंथ की भावनाओं को देखते हुए लिया फैसला
कुलतार संधवां ने कहा कि उन्होंने जत्थेदार साहिब क भरोसा दिलाया है कि आगे जो भी कार्य किया जाएगा, वह गुरु पंथ की चढ़दी कला, सिख भावनाओं और समाज की भलाई को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा। यह फैसला भी गुरु पंथ की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जागर ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में संशोधन को लेकर पहले अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। इसके साथ ही लोगों और संगत से सुझाव लेने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए थे, ताकि सभी पक्षों की राय लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News