Breaking News

पूर्व सरपंच के घर घुसे हथियारबंद युवक: तोड़फोड़ फायरिंग के बाद परिवार से मारपीट

अमृतसर,10 मई :थाना कथूनंगल के अधीन आते गांव कोटला में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब लगभग 10 से 15 हथियारबंद युवकों ने पूर्व सरपंच बलकार सिंह के घर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पीड़ित परिवार के अनुसार हमलावर पिस्तौल,दातर, लोहे की रॉड और डंडों से लैस होकर आए थे। घर में घुसते ही उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं और परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी नई कार के शीशे तोड़ दिए, वहीं घर के अंदर अलमारियां, रसोई का सामान और अन्य फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में महिलाओं समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रास्ते में हुए झगड़े के कारण सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

किडनैपिंग केस में इंस्पेक्टर गिरफ्तार: कोर्ट के बाहर से प्रॉपर्टी डीलर को उठाया

आरोपी इंस्पेक्टर को पुलिस अदालत से ले जाती हुई। अमृतसर,5 मई : प्रॉपर्टी डीलर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *