Breaking News

मंत्री अरोड़ा की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध मे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों,नेताओं और वॉलिंटियर ने भाजपा के विरुद्ध किया प्रदर्शन

प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और वॉलिंटियर्स।

अमृतसर,10 मई :कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आज अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथी गेट स्थित भाजपा कार्यालय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुघ के घर के बाहर की गई बेरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और वॉलिंटियर्स।

आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ इंद्रबीर निज्जर, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव नजदीक आते ही केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना था कि विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। नेताओं ने दावा किया कि पहले कई नेताओं को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर भाजपा में शामिल करवाया गया और अब पंजाब के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और वॉलिंटियर्स।

प्रदर्शन में शामिल आप विधायकों और नेताओं ने कहा
कि पार्टी इन दबावों से डरने वाली नहीं है और भाजपा
की नीतियों का डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा पर लगाए गए करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप पूरी तरह झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं। नेताओं ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और वॉलिंटियर्स।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी। इसी के विरोध में आज भाजपा नेता तरुण चुख के घर के बाहर रोष मार्च और प्रदर्शन किया गया, ताकि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कटड़ा आहलूवालिया क्षेत्र में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 8 मई (राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *