सभी प्रोजेक्ट समय अवधि में पूरे होंगे : केजरीवाल

अमृतसर,12 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास के प्रोजेक्टो संबंधी केजरीवाल से विस्तार पूर्वक बातचीत की। जिसमें मुख्य तौर पर श्री दरबार साहब की ओर जाती 4 रेडियल रोड,कैरो मार्केट आधुनिक पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट, खापड़खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने वाला प्रोजेक्ट और विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास के अन्य प्रोजेक्ट शामिल है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल को सभी विकास प्रोजेक्ट को संबंधी विस्तार पूर्वक बताया। इन प्रोजेक्टो में जहां-जहां भी कोई कमी आ रही है, उसका हल भी करवाया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विकास के सभी प्रोजेक्ट समय अवधि के भीतर हर हालात में पूरे करवाए जाएंगे।
विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि शहर की साफ सफाई को लेकर भी नगर निगम द्वारा सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर की सफाई को लेकर एक और कंपनी कार्य शुरू करने जा रही है। जिससे शहर की सफाई बढ़िया हो जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News