Breaking News

पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठिया AAP में शामिल: सीएम मान ने किया स्वागत

अमृतसर,25 मई :पंजाब की सियासत में आज राजमहिन्द्र सिंह मजीठिया, पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंद्र सिंह मजीठिया और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी नेतृत्व ने इसे पंजाब में संगठन के लिए “बड़ा और अहम विस्तार” बताया।सीएम भगवंत मान ने शामिल होने वाले नेताओं को सम्मानित
किया।

AAP की ओर से कहा गया कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी इन प्रमुख हस्तियों के जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

बताया गया कि सभी नेताओं ने पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ परिवार का दामन थामा। पार्टी नेतृत्व ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी और पंजाब की बेहतरी सोचने वाले नेताओं के साथ “रंगला पंजाब” के विजन को और मजबूती मिलेगी।

चीफ खालसा दीवान से जुड़े इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को मालवा और सिख संस्थागत राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। AAP नेतृत्व ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अनुभवी लोगों के साथ से विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम भगवंत सिंह मान का बहनों को राखड़ पूनिया गिफ्ट: 5.30 लाख महिलाओं के लिए ₹181.50 करोड़ की ‘सम्मान राशि’

पंजाब महिलाओं के सम्मान में रिकॉर्ड बना रहा है, अब तक 70.92 लाख महिलाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *