
अमृतसर, 2 जून : ईस्ट मोहन नगर 100 फीट रोड स्थित नोवेल्टी स्वीट्स में आज आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के सभी स्टेशनों कीकई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले दुकान के किचन क्षेत्र में लगी और देखते ही देखते रसोई के एक हिस्से में फैल गई। कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
फायर ब्रिगेड की सतर्कता से हादसा टला

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया और इसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News