Breaking News

डीसीपी ऑफिस की असलहा ब्रांच में अचानक चली गोली : एक पुलिसकर्मी को लगी, हालत गंभीर

अमृतसर, 8 जून:अमृतसर के डीसीपी कार्यालय की असलहा ब्रांच में अचानक गोली चल गई  है। जानकारी के अनुसार, ब्रांच में हथियारों की जांच के दौरान अचानक 30 बोर के पिस्टल से गोली चल गई, जिससे वहां मौजूद एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच करवाने के लिए असलहा ब्रांच पहुंचा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ए एस आई  नारायण दास हथियार की जांच कर रहे थे। जांच के समय अचानक पिस्टल से गोली चल गई और गोली ए एस आई नारायण दास को जा लगी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल ए एस आई को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।  ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं और हथियारों की जांच प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है । यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या फिर जांच प्रक्रिया में कहीं कोई लापरवाही  हुई।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घायल कर्मचारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ- साथ घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि यह भी जांच कीजा रही है कि हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया था या नहीं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दरबार साहिब में युवक ने की बेअदबी : सीसीटीवी से पकड़ा गया

घटना की जानकारी देते हुए एसीपी सुरेंद्र सिंह। अमृतसर, 3 सितंबर : श्री दरबार साहिब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *