
अमृतसर,7 जून:पंजाब भाजपा में नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड आईएएस अफसर जगमोहन राजू ने जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया है। जगमोहन राजू के पद छोड़ने को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि राजू ने नाराजगी को लेकर अभी तक कोई खुलकर बयान नहीं दिया था।
जगमोहन राजू ने अपने इस्तीफा में लिखा
जगमोहन राजू ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले 4 सालों में उन्हें भाजपा में पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह समय उनके राजनीतिक जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और सीख देने वाले दौरों में से एक रहा।
उन्होंने बताया कि संगठन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे कई जनहित के मुद्दों पर भी काम करते रहे हैं। इनमें अमृतसर को होली सिटी का दर्जा दिलाने की मांग, युवाओं की शिक्षा में मदद, आरटीई के तहत गरीब बच्चों के शिक्षा अधिकारों की रक्षा, अनुसूचित जाति और सिख समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, धर्मांतरण, नशे के खिलाफ अभियान,पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने और पंजाब के पानी व चंडीगढ़
जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
राजू ने कहा कि ये सभी विषय पंजाब और देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए वह अब इन मुद्दों पर और ज्यादा समय देना चाहते हैं। इसके लिए वे लोगों से संपर्क, रिसर्च, लेखन, कानूनी लड़ाई और जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं निभा सकते।
इस्तीफा की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News