
अमृतसर,12 जून:बठिंडा में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सीएम फेस का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से भगवंत मान को ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भगवंत मान के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पता चला है नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से.चुनाव की तैयारियों में जुटने और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार को पंजाब में चार साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान लोगों के बीच सरकार के काम को लेकर संतोष और खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के प्रति लोगों में नाराजगी रहती थी, लेकिन अब जनता सरकार के काम को पसंद कर रही है।उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में ईमानदार सरकार काम कर रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News