Breaking News

बीजेपी पंजाब प्रधान ढिल्लों-चुघ श्री दरबार साहिबमें नतमस्तकः बोले-सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; संगठन को मजबूत करने पर काम

अमृतसर, 18 जून : भाजपा पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राष्ट्रीय महासचिव तथा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ आज अमृतसर पहुंचे। भंडारी पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत.किया। इसके बाद दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर पंजाब, देश-समाज की शांति, खुशहाली और विकास के लिए अरदास की। इस मौके पर तरुण चुघ ने घोषणा करते हुए कि भाजप पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए लगातार काम करेगी।

20 जून को पंजाब दौरे पर आएंगे नितिन नवीन

मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि वे और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत गुरु रामदास जी की पवित्र नगरी अमृतसर से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि.भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन 20 जून को पंजाब के.दौरे पर आएंगे और अमृतसर से पार्टी के नए अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

जलियांवाला बाग, दुर्ग्याना मंदिर और श्री राम तीर्थ में भी मत्था टेकेंगे

राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का अपने-अपने पद संभालने के बाद श्री दरबार साहिब का यह पहला दौरा है। इसलिए आज का दिन दोनों नेताओं के लिए अहम है। जानकारी के मुताबिक, श्री दरबार साहिब में दर्शन करने के बाद दोनों नेता जलियांवाला बाग, दुर्ग्याना मंदिर और श्री राम तीर्थ में भी मत्था टेकेंगे। इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम दी योगशाला के अंतर्गत 21 जून को गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अमृतसर, 17 जून : पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना “सीएम दी योगशाला” के तहत 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *