Breaking News

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर बिल्ला को अदालत ने आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

अमृतसर, 27 जुलाई:पंजाब पुलिस ने इंडोनेशिया से डिपोर्ट कराए गए गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला को बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब.उससे पूछताछ करेगी और उसके नेटवर्क को लेकर अगला कदम उठाएगी।पुलिस के अनुसार, जोबनजीत बिल्ला को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच.इटरपोल रेफरेंस भी जारी किए गए थे ।

जकार्ता में रेड कॉर्नर नोटिस पर गिरफ्तार किया गया

जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को इंडोनेशिया के जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे मुंबई लाया गया और वहां से.पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर मोहाली लेकर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पते पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट.बनवाया था। इसी पासपोर्ट के जरिए वह जनवरी 2025.में भारत से फरार हो गया। फरारी के दौरान उसने अंगोला,जॉर्जिया, तुर्किये, अजरबैजान और इंडोनेशिया सहित कईmदेशों में ठिकाने बदले।

चार हत्या सहित रंगदारी और गैंगस्टर के 25 से ज्यादा केस

पुलिस के मुताबिक, जोबनजीत बिल्ला के खिलाफ चार हत्या के मामलों सहित हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े 25 से अधिक मामले दर्ज हैं।.वह अमृतसर की होमलैंड हाइट्स सोसायटी में हुई फायरिंग का भी आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी पर पंजाब सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से उसके गैंग, विदेश भागने में मदद करने वालों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों और पंजाब में हुई विभिन्न आपराधिक वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार किए

अमृतसर, 23 जुलाई: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव दोबारा दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *