Breaking News

पंजाब सरकार ने सफाई और सीवरेज कर्मियों की मांगे मानी: बरनाला लाठी चार्ज को लेकर जांच के लिए सिट का गठन; यूनियन ने हड़ताल की समाप्त 

कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए यूनियन के पदाधिकारी।

अमृतसर, 27 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार ने सफाई और सीवरेज कर्मियों की मांगे मान ली है। आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, लोकल बॉडी विभाग के सचिव घनश्याम थोरी, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ पंजाब की सफाई कर्मचारी  कमिशन,सफाई मजदूर फेडरेशन और अन्य यूनियन के पदाधिकारी के साथ मीटिंग की। मीटिंग दौरान लोकल बॉडी विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया। नोटिफिकेशन में कहा गया कि पंजाब भर में पिछली 5 वर्षों से कार्यरत सभी आउटसोर्स सफाई कर्मचारी और सीवरेज मैन का वेतन डबल करके 20500 रुपए किया जाए। जो 1 अगस्त से लागू हो जाएगा।इसके अलावा नगर निगम कमिश्नरो, नगर कौंसिल, नगर परिषद के ऑब्जेक्टिव ऑफिसर को निर्देश जारी किए गए की सफाई कर्मियों की अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए। जिस पर नगर निगम यूनियन की ओर से घोषित की गई हड़ताल अब समाप्त कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए यूनियन के पदाधिकारी।

मीटिंग में मौजूद सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, सफाई मजदूर फेडरेशन के पंजाब प्रधान विनोद बिट्टा, वॉइस चेयरमैन सुरेंद्र टोना, दलित फेडरेशन के विजय दानव ने बताया कि बरनाला में सफाई कर्मचारियो पर किए गए लाठी चार्ज को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (सिट)का गठन कर दिया गया है। सिट की जांच के उपरांत पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध बनती  सख्त कार्य की जाएगी।विनोद बिट्टा ने बताया कि बरनाला के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए यूनियन के पदाधिकारी।

बिट्टा ने बताया कि बरनाला लाठी चार्ज में गंभीर घायल  हुए कर्मियों को एक लाख रुपए और मामूली गए हुए कर्मियों को 50 हजार रुपया राशि प्रशासन की ओर से दी जाएगी। घायलों  का अस्पतालों में एसडीएम और सिविल सर्जन की देखरेख में मुफ्त बढ़िया इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि जो जो आउटसोर्स सफाई और सीवरेज कुर्मी जब-जब अपनी 5 वर्ष पूरे कर लेगा, उसका वेतन भी डबल करके 20500 रुपए नगर निगम की ओर से सीधे तौर पर दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *