Breaking News

1 अगस्त को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की राशि पुनः पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

अमृतसर, 29 जुलाई: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 1 अगस्त को एक बार फिर पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना देश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव बंडाला में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए जनहितैषी नीतियां लागू की जा रही हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब सरकार द्वारा ₹80 लाख की लागत से गांव बंडाला में बनाए जाने वाले भाई मरदाना जी कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री ने लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं एवं मांगें भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने लोगों को पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के सहयोग से कोटपा अधिनियम के सख्त पालन हेतु 15 दुकानदारों के किए चालान

अमृतसर, 28 जुलाई(राजन): पंजाब सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस विभाग के सहयोग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *