Breaking News

पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को सौंपा संशोधित ड्राफ्ट: बेअदबी कानून पर रखा अपना पक्ष

अमृतसर,29 जुलाई:पंजाब सरकार ने बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब को बेअदबी रोकथाम कानून के आपत्तिजनक प्रावधानों पर संशोधित ड्राफ्ट सौंपा। विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और डीसी दलविंदरजीत सिंह ने सरकार का पक्ष और संशोधित मसौदा (ड्राफ्ट) श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में प्रभारी बगीचा सिंह को सौंप दिया।

मीडिया से बातचीत में डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बेअदबी रोकथाम कानून के मसौदे पर जो भी आपत्तियां जताई गई थीं, उन्हें पंजाब सरकार ने संशोधित ड्राफ्ट में दूर कर दिया है। अब यह मसौदा श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के पास है, जहां इसका अध्ययन किया जाएगा।

इसके बाद सचिवालय की ओर से जो भी निर्णय या सुझाव आएगा। डॉ. निज्जर ने बताया कि दस्तावेज सौंपे जाने के समय जत्थेदार साहिब मौजूद नहीं थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अमृतसर में लोगों की सुनी शिकायतें:जिला प्रशासन के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

अमृतसर, 27 जुलाई (राजन):राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली के सदस्य  प्रियंक कानूनगो ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *