
अमृतसर, 29 जुलाई: सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड को नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है। सोमवार को पार्किंग स्टैंड में तैनात नगर निगम एस्टेट विभाग के क्लर्क अरविंदर सिंह और क्लर्क सिमरनजीत सिंह के बीच आपसी मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े को वहां पर मौजूद नगर निगम इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों द्वारा विवाद को सुलझा दिया। बाद में सिमरनजीत सिंह ने फोन करके पार्किंग स्टैंड में अपने लगभग 15 साथियों को बुला लिया। इन सभी द्वारा क्लर्क अरविंदर सिंह की पिटाई कर डाली। इसकी जानकारी नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को मिलने पर उन्होंने आदेश जारी करके क्लर्क सिमरनजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। क्लर्क अरविंद्र सिंह द्वारा इसकी शिकायत थाना कोतवाली की पुलिस को दे दी गई है।
जारी आदेश की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News