
अमृतसर, 2 अगस्त:श्री दरबार साहिब के नजदीक होटल में युवक ने 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोगों ने निहंगों से संपर्क किया। जिसके बाद निहंग परमजीत सिंह अकाली अपने साथियों के साथ होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने आरोपी विशाल दीप सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।वहीं इस मामले में होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के लड़की और उसके साथ आए युवक को कमरा दिया था।
अमृतसर के थाना बी डिवीजन पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्ची को कैसे लेकर वहां आया, वह उसके बुलाने पर कैसे आई, इसके बारे में जांच की जा रही है।
इस बारे में निहंग परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे होटल कक्कड़ इन में एक 14 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है । होटल में न तो बच्ची और न ही आरोपी का आइडी प्रूफ लिया गया। इसके बावजूद उन्हें रूम दे दिया गया। हमें ये पता चला कि आरोपी बच्ची को ब्लैकमेल कर होटल में लाया था। हम रात ही संबंधित अधिकारी को मिले थे। पुलिस ने रात ही आरोपी को पकड़ लिया।
इस बारे में थाना बी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रही है। जिसमें श्री दरबार साहिब के नजदीक एक होटल में 21-22 साल के युवक ने नाबालिग लड़की को ले जाकर संबंध बनाए ।ये मामला सामने आते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद केस दर्ज किया गया।इसके बाद जांच शुरू की गई और आरोपी विशालदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर किरनदीप ने आगे बताया कि जिस होटल में ये मामला हुआ, उस होटल के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जितने भी होटल वाले लोग हैं, उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि वह साफ-सुथरा कारोबार करें। किसी भी बिना आईडी प्रूफ के रूम न दें। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत पुलिस को बताएं। अगर कोई नाबालिग लड़की को रूम देगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News