Breaking News

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ड्राइवर की सीट पर बैठने के बजाय दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह अपने बालों पर हाथ फेरता है। फिर लास्ट में थार की आगे
की हेडलाइट्स जलती हुई दिखाई देती हैं और युवक खुले दरवाजे पर खड़े होकर ‘विक्ट्री साइन’ का इशारा करता है। इसके बाद थार आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है।

वीडियो में पंजाबी एक्टर का डायलॉग लगाया

वीडियो के बैकग्राउंड मे पंजाबी एक्टर देव खरोद का
डायलॉग- एक वक्त था… जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे… और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है… जेब में पैसा है… और पूरी दुनिया पैरों के नीचे है। लेकिन जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। मंजिल तक तो पहुंच गए… लेकिन जिंदगी में सुकून नहीं है।

वीडियो की जांच कर रही पुलिस

वायरल वीडियो को लेकर जब अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट संपर्क किया गया, तो पुलिस अधिकारी का
कहना है कि इस युवक को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वीडियो की मदद से युवक और वाहन कीपहचान करने के प्रयास कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय जेल फताहपुर में 11 मोबाइल और भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद

अमृतसर, 6 अगस्त : केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *