Breaking News

4 पिस्तौल, पौने 2 किलो हेरोइन सहित 7 गिरफ्तार : पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पुलिस पार्टी की फाइल फोटो।

अमृतसर, 9 अगस्त : अमृतसर देहात के सीआईए स्टाफ ने नशा और हथियारों की सप्लाई करने वाले अलग- अलग गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को कुल सात आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल और पौने दो किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद कर नशा तस्करी और अस्लहा एक्ट के आरोप में तीन केस दर्ज किए हैं।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है।पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा भकना गांव निवासी निशान सिंह, हरमन सिंह और गांव जठौल निवासी प्रिंस हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप ठिकाने लगाने जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। उक्त तीनों को आते देख घेर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियो से चार विदेशी पिस्तौल, चार मैगजीन और 547 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियो ने स्वीकार किया है कि उक्त खेप उन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी। कुछ दिन पहले उन्हें यह खेप घरिंडा इलाके से मिली थी और अब वह इसे आगे बदमाशों को सप्लाई करने जा रहे थे।

दूसरे मामले में थाना घरिंडा की पुलिस ने चविंडा निवासी अमनदीप सिंह और तरनतारन के गांव नौशहरा ढाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा को से एक किलो और 147 ग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। उक्त आरोपितों ने यह खेप पाक तस्करों के इशारे पर नेष्टा गांव के किसी खेत से बरामद की थी और अब वह इसे आगे सप्लाई करने वाले थे।

तीसरे मामले में थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ तूत गांव निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार चल रहे आरोपी की पहचान कल्लेवाल गांव निवासी मंगा सिंह के रूप में बताई है।

एक अन्य मामले में थाना खलचियां की पुलिस ने चंदनप्रीत सिंह से बीस ग्राम हेरोइन और 700 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। सीआईए स्टाफ ने नरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को दो विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में 13 पिस्टल के साथ गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आठ लोग पकड़े गए

जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर। अमृतसर, 22 सितंबर(राजन गुप्ता):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *