Breaking News

एडीसी ने  गांव फेरूमाना के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण :गांववासियों से गीला, सूखा, सैनिटरी एवं खतरनाक कचरा अलग-अलग रखने की अपील

अमृतसर, 10 अगस्त (राजन ): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गांवों को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से एडीसी ग्रामीण विकास सुरिंदर सिंह, द्वारा आज ब्लॉक रईया के गांव फेरूमाना में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का दौरा किया गया।

इस अवसर पर एडीसी ने गांव की पंचायत एवं गांववासियों से अपील की कि गीले, सूखे, सैनिटरी एवं खतरनाक कचरे को घरों में ही अलग-अलग रखा जाए। उन्होंने कहा कि गीले कचरे को गांव में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की पिट्स में डाला जाए, ताकि इससे जैविक खाद तैयार की जा सके।

उन्होंने ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की चारदीवारी एवं सेग्रीगेशन शेड का निर्माण करवाया जाए, ताकि गीले एवं सूखे कचरे को यहां व्यवस्थित ढंग से अलग-अलग किया जा सके तथा इसके प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जा सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के फील्ड स्टाफ तथा गांव में कार्यरत सेल्फ हेल्प ग्रुपों की महिलाओं को भी गांव की सफाई एवं स्वच्छता मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राउंड ग्लास फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर  रेशम सिंह ने बताया कि राउंड ग्लास फाउंडेशन द्वारा गांव के प्रत्येक घर को गीले एवं सूखे कचरे की अलग-अलग सेग्रीगेशन के लिए दो-दो डस्टबिन उपलब्ध करवाए गए हैं। इसका उद्देश्य घर के स्तर पर ही कचरे को अलग-अलग रखने की आदत को प्रोत्साहित करना है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव में कार्यरत वेस्ट कलेक्टर को भी निर्देश दिए कि घरों से गीला, सूखा, सैनिटरी एवं खतरनाक कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाए, ताकि इसका उचित निपटारा एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने गांव के सरपंच करमजीत सिंह को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी एक अलग कमेटी गठित करने के लिए कहा। यह कमेटी गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियों की निगरानी करने के साथ-साथ प्रोजेक्ट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेगी।

गांववासियों एवं पंचायत को संबोधित करते हुए  सुरिंदर सिंह ने कहा कि गांव को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए कचरे का उचित प्रबंधन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कार्य गांववासियों के सक्रिय सहयोग से ही सफल हो सकता है। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे घरों में ही कचरे की उचित सेग्रीगेशन करें तथा गांव की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन एवं पंचायत को अधिक से अधिक सहयोग दें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर 7 अगस्त को हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

अमृतसर, 6 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *