Breaking News

शहर से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के लिए अलाट किए गए टेंडर को स्टे करने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने किया डिसमिस

अमृतसर,12 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर टू डोर कूड़ा  उठाने के लिए एक नई कंपनी को टेंडर अलाट कर दिया गया है। इस कंपनी द्वारा अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्रों  से कूड़ा उठाने के लिए कार्य शुरू किया जाना है । इस कंपनी द्वारा लगभग 80 मिनी टिप्पर और अन्य मशीनरी सड़कों पर उतारी जाएगी।

इस मामले को लेकर शहर में पहले से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली थ्री आर मैनेजमेंट लिमिटेड और दूसरी रिचकॉन कंपनी द्वारा नगर निगम अमृतसर के अलाट किए गए टेंडर पर स्टे लेने के लिए माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में अलग-अलग  दो याचिका दायर कर दी गई । जिस पर 5 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई हुई। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर टू डोर कूड़ा  उठाने के लिए एक नई कंपनी को दिए गए आदेश पर हाई कोर्ट ने स्टे आर्डर जारी नहीं किया। इस पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच के जस्टिस सुवीर सहगल और जस्टिस दीपिंदर सिंह नलवा द्वारा थ्री आर मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा दायर की गई याचिका सुनवाई की गई ।

हाई कोर्ट में नगर निगम द्वारा हलफनामा दायर किया गया

नगर निगम की ओर से माननीय हाई कोर्ट की डबल बेंच में हलफनामा दायर किया गया। नगर निगम की ओर से सीनियर एडवोकेट संजीव सोनी द्वारा कोर्ट में दलीले दी गई। एडवोकेट संजीव सोनी की दलीले सुनने के उपरांत हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा 3 आर मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा दायर की गई याचिका को डिसमिस कर दिया गया। अब गुरु नगरी अमृतसर की सफाई व्यवस्था को लेकर दूसरी नई कंपनी द्वारा गाड़ियां और अन्य मशीनरी सड़क पर चलने लगेगी। जिस शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने लोगों की अच्छी सेहत के लिए क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड में फागिंग मशीने की रवाना

मच्छरों के खातमें के लिए क्षेत्र में लगातार फॉगिंग  करवाई जा रही: विधायक डॉ अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *