
अमृतसर,12 अगस्त:पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने संसद के बाहर राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान केसी वेणुगोपाल भी साथ में मौजूद रहे। वह राहुल गांधी के साथ बात करते दिखे। इससे पहले मंगलवार रात सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर में चन्नी खेमे की बैठक हुई। बैठक में प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरजीत, धर्मवीर गांधी, सांसद शेर सिंह गुबाया व परगट सिंह भी शामिल हुए। ये सभी नेता रंधावा के घर डिनर में शामिल हुए।
उधर, भूपेश बघेल के दौरे के बाद पैदा हुई स्थिति ने हाईकमान को कन्फ्यूज कर दिया। रैलियों में जिस तरह चन्नी और उनके गुट के नेताओं के नारे लगे उससे हाईकमान राजा वडिंग को प्रधान बनाए रखने के फैसले पर सोचने को मजबूर हो गया। पंजाब में राहुल गांधी ने अपनी टीम को ग्राउंड पर उतार दिया है।23 जिलों में 5 टीमें वडिंग को प्रधान बनाए रखने के सवाल पर लोगों से फीडबैक ले रही हैं। टीमें एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट कंपाइल कर राहुल गांधी दफ्तर को सौंप देंगी। 25 अगस्त से पहले हाईकमान पंजाब कांग्रेस प्रधानगी को लेकर बड़ा फैसला लेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News