Breaking News

प्रताप सिंह बाजवा ने संसद के बाहर राहुल गांधी से की मुलाकात : 25 अगस्त से पहले पंजाब कांग्रेस प्रधानगी को लेकर आएगा बड़ा फैसला

राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए प्रताप सिंह बाजवा। 

अमृतसर,12 अगस्त:पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने संसद के बाहर राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान केसी वेणुगोपाल भी साथ में मौजूद रहे। वह राहुल गांधी के साथ बात करते दिखे। इससे पहले मंगलवार रात सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर में चन्नी खेमे की बैठक हुई। बैठक में प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरजीत, धर्मवीर गांधी, सांसद शेर सिंह गुबाया व परगट सिंह भी शामिल हुए। ये सभी नेता रंधावा के घर डिनर में शामिल हुए।

उधर, भूपेश बघेल के दौरे के बाद पैदा हुई स्थिति ने हाईकमान को कन्फ्यूज कर दिया। रैलियों में जिस तरह चन्नी और उनके गुट के नेताओं के नारे लगे उससे हाईकमान राजा वडिंग को प्रधान बनाए रखने के फैसले पर सोचने को मजबूर हो गया। पंजाब में राहुल गांधी ने अपनी टीम को ग्राउंड पर उतार दिया है।23 जिलों में 5 टीमें वडिंग को प्रधान बनाए रखने के सवाल पर लोगों से फीडबैक ले रही हैं। टीमें एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट कंपाइल कर राहुल गांधी दफ्तर को सौंप देंगी। 25 अगस्त से पहले हाईकमान पंजाब कांग्रेस प्रधानगी को लेकर  बड़ा फैसला लेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशों से दूर रहकर स्वस्थ पंजाब बनाने का आह्वान, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर

अमृतसर, 25 सितंबर(राजन):उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *