
अमृतसर,26 अगस्त(राजन): नगर निगम कांग्रेस पार्टी पार्षद दल के नेता पार्षद विकास सोनी ने कहा कि नगर निगम में करोड़ो रुपयो के विकास कार्य नगर निगम एक्ट की धज्जिया उड़ा कर करवाए जा रहे हैं। पार्षद विकास सोनी ने कहा कि मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और निगम अधिकारियो पर इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ द हाउस और इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ द एफएंडसीसी के करोड़ों रुपए के विकास करवाने वाले पर कारवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम एक्ट के अनुसार पहले नगर निगम जनरल हाउस की बैठक में विकास कार्य और अन्य प्रोजेक्टों को बहुमत से मंजूरी लेनी होती है। हाउस की मंजूरी के उपरांत प्रोसीडिंग पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग को भेजी जाती है। वहां से मंजूरी मिलने के उपरांत नगर निगम की एफएंडसीसी की मीटिंग बुलाकर विकास कार्यों को मंजूरी दी जाती है। इसके उपरांत वर्क ऑर्डर जारी करके विकास कार्य शुरू करवाए जाते हैं।
नगर निगम जनरल हाउस में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं
पार्षद विकास सोनी ने कहा कि इस बार की नगर निगम में सब कुछ नगर निगम एक्ट के नियम कानून के विरुद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनरल हाउस में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। जिस कारण नगर निगम जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक नगर निगम जनरल हाउस की 29 मार्च 2025 और 30 मार्च 2026 को सिर्फ दो ही मीटिंग हुई है। इन दो मीटिंग में मीटिंग के एजेंडे पर बिना चर्चा किया शोर गुल के बीच एक-दो मिनट में मंजूर किया गया है। जबकि निगम एक्ट के अनुसार प्रति महीने जनरल हाउस की मीटिंग जरूरी है।
इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस अति आवश्यक एंड एमरजैंसी में करवाने वाले कार्य मंजूर होने चाहिए
पार्षद विकास सोनी ने कहा कि नगर निगम में हाउस से मंजूर न करवाएं गए कार्य इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ द हाउस मेयर द्वारा किए जा रहे हैं। इसी इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस के कार्यों को इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द एफएंडसीसी से मंजूर करके विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम एक्ट के अनुसार शहर में विकास के लिए और अन्य कार्य करवाने के लिए पहले नगर निगम जनरल हाउस से मंजूरी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस अति आवश्यक एंड एमरजैंसी में करवाने वाले कार्य मंजूर होने चाहिए।
एफएंडसीसी की मीटिंग में 90% कार्य पहले से ही इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ द कमेटी से मंजूर किए
पार्षद विकास सोनी ने कहा कि निगम की एफएंडसीसी की मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी नहीं आ रहे हैं। यह भी एक जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि एफएंडसीसी की मीटिंग में 90% कार्य पहले से हो चुकी इन एंटीसिपेशन अप्रूवल का द कमेटी ही मंजूर किए गए हैं। जबकि इनमें अधिकतर कार्य इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द जनरल हाउस ही है। पार्षद विकास सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास नगर निगम हाउस में बहुमत नहीं है, धक्के शाही करके आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को मेयर घोषित किया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर केस माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में विचाराधीन है । कोर्ट से आने वाले दिनों में इंसाफ अवश्य मिलेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News