Breaking News

पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन फाइनल: शिअद से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी भाजपा

अमृतसर, 31 अगस्त:पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी और अकाली दल का गठजोड़ फाइनल हो गया है। इसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से लेकर सीएम चेहरा तक शामिल है। यह भी तय है कि 2027 के चुनाव में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी। भाजपा अकाली दल से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का बेस 2024 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट रखा गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 सीटों पर पहले, 7 सीटों पर दूसरे
और 28 सीटों पर तीसरे स्थान पर रही है। इसके अलावा भाजपा ने दो और सीटें मांगी हैं। सीएम चेहरे को लेकर भी बात फाइनल हो चुकी है। गठजोड़ रिजल्ट से पहले किसी कोसीएम चेहरा नहीं बनाएगा ।

अकाली-बीजेपी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला कैसे तैयार हुआ ?

गठजोड़ से पहले बीजेपी ने 2024 में लोकसभा चुनाव का डेटा खंगाला। इसमें पता चला कि अगर दोनों का गठबंधन रहता तो दोनों के उम्मीदवार मुकाबले में ही नहीं, बल्कि विनिंग पोजिशन में हो सकते थे। 2024 में वोट % के हिसाब से अकाली दल और भाजपा के वोट मिलाकर 31.98% हो जाते। जो कांग्रेस और AAP से करीब 5-6% ज्यादा रहते । भाजपा के इस तर्क के बाद ही 60:57 सीटों के फॉर्मूले पर अकाली दल से सहमति बनती हुई दिख रही है। चूंकि अकाली दल लगातार 2 विधानसभा चुनाव हार चुका है। वह बहुमत तो दूर विपक्षी दल तक नहीं बना, ऐसे में अकाली दल अभी भाजपा की शर्तें मानता हुआ नजर आ रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों का सामूहिक छुट्टी का ऐलान: 2 दिन मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे, बोले- सीएम को उनके गांव सतोज भेजेंगे

अमृतसर,30 अगस्त:पंजाब के हड़ताली कर्मचारियों की रविवार को लुधियाना में बैठक हुई। इसमें फैसला लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *