Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने स्माइल एन्क्लेव में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, विकास की यह रफ़्तार जारी रहेगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से हलका इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पंचायत के तहत आने वाले स्माइल एन्क्लेव में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।  रिंटू ने कहा कि लोगों की मांग पर पहले इस क्षेत्र में नई सीवरेज व्यवस्था डलवाई गई। उन्होंने कहा कि आप गलियों का निर्माण होने के बाद लोगों को भारी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास के कामों ने नई रफ़्तार पकड़ी है। हल्के में सड़कों का भी निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हमारी सोच बिल्कुल साफ है, कोई भी काम अधूरा नहीं है, उसे पूरा किया जाना चाहिए। सीवरेज से लेकर पक्की गलियों तक, लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना हमारी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने इलाके के लोगों से मिले प्यार, सम्मान और भरोसे के लिए दिल से धन्यवाद किया । अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की हर गली, हर मोहल्ले और हर इलाके में विकास की यह रफ़्तार जारी रहेगी।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले जो लोगों को गारंटिया दी थी, उन सभी गारंटिया को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मिल रहे सहयोग और विश्वास के लिए दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी सहयोग से अमृतसर नॉर्थ की तरक्की और बदलती तस्वीर का यह सफर उसी गति और प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा करमजीत सिंह रिंटू का धन्यवाद किया। इस अवसर पर तरुण अरोड़ा, शक्ति शर्मा, वनीत विनायक,पवन वाही,संजीव कुमार,
संचित भल्ला,गौरव बत्रा और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

न्यू गार्डन कॉलोनी की सड़कों पर प्रीमिक्स डालकर करवाई गई रीकारपेटिंग: विकास की रफ्तार लगातार जारी रहेगी: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर, 28 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी के अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज करमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *