Breaking News

पीएम  मोदी द्वारा आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम  में ‘नशामुक्त युवा और विकसित भारत’ पर जोर दिया गया

मन की बात कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा पदाधिकारी।

अमृतसर, 30 अगस्त(राजन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में ‘नशामुक्त युवा और विकसित भारत’ पर जोर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का संबोधन सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों, समाज सेवा के कार्यों और जन-आंदोलनों को एक मंच पर लाने का एक अनूठा माध्यम है।

केन्द्रीय विधानसभा के अधीन आते भाजपा के कटरा भाई संत सिंह मंडल में मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर के साथ विशेष रूप से मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एडवोकेट राजेश हनी भी शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ राकेश गिल, डॉ. राम चावला, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजय शर्मा, मीनू सहगल, संजीव कुमार, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, प्रदीप सरीन, नरिंदर गोल्डी, सुधीर अरोड़ा, टहल सिंह, गोपाल वर्मा आदि सहित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सलिल कपूर ने कहा कि पंजाब के सरहदी जिलों में पाकिस्तान से होने वाले नशा और हथियारों की तस्करी का मानव आधारित रास्ता ड्रोन आधारित बन गया है। हमारे हजारों युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं और अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। जिसके चलते उनके परिवार को भारी परेशानीयां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नह्स्मुक्त अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिलकुल साफ है- नशामुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया। बहुत से लोग, खासकर युवा, इसका बड़ा हिस्सा बन गए हैं। यह भारत के युवाओं की सेहत , खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने गिलवाली गेट में नवनिर्मित लाइब्रेरी का किया उद्घाटन:64 लाख रुपये की लागत से तैयार लाइब्रेरी क्षेत्रवासियों को समर्पित

अमृतसर, 29 अगस्त(राजन): विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिणी के अंतर्गत आते गिलवाली गेट क्षेत्र में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *