Breaking News

विधायक डॉ राजकुमार वेरका ने कोरोना महामारी की चपेट में आये जरूरतमंद परिवारों को 2500 रूपये नकद और एक महीने की राशन सामग्री वितरित की

अमृतसर,9मई(राजन):अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉ राजकुमार वेरका ने आज अपने हल्के में कोरोना महामारी की चपेट में आये जरूरतमंद परिवारों को अपने निजी कोष से 2500 रूपये नकद और एक महीने की राशन सामग्री वितरित की | इसके अलावा नारायणगढ़ छेहरटा में कोविड केअर वार्ड की शुरुआत भी की गयी जहाँ सभी कोरोना मरीजों का दवाइयों सहित मुफ्त इलाज़ किया जायेगा |
कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले डॉ वेरका ने आज अलग मिसाल कायम करते हुए अमृतसर वेस्ट के 165 कोरोना पीड़ित परिवारों की मदद कर इस मुहीम की शुरुआत की | डॉ वेरका ने ये भी घोषणा की कि आगे भी वह अपने हल्के में पीड़ित परिवारों की इसी तरह मदद जारी रखेंगे | कोविड केयर वार्ड के बारे में बताते हुए डॉ वेरका ने कहा कि यह एक फ़्री सेवा हॉस्पिटल उनकी तरफ़ से स्थापित किया गया है जहाँ किसी भी कोरोना पीड़ित मरीज को दवा और आक्सिजन की कमी नहीं आने दी जायेगी | उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज़ उनके अपने निजी कोष से किया जायेगा |
डॉ वेरका ने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं तथा  समर्थ लोगों से आह्वान किया कि इस महामारी के चलते मानवता के लिए आगे आए और ऐसे ही अपने निजि कोश से लोगों की मदद करे ताकी इलाज से कोई भी पीड़ित वंचित ना रह सके | इस मौके पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी, पार्षद सुखदेव सिंह चाहल, पार्षद पति रमन रमी, पार्षद पति सतीश बल्लू,  संजीव अरोड़ा, ब्लॉक प्रधान लखनपाल, पूर्व पार्षद डॉ अनूप, अरुण जोशी, सतीश शर्मा,  अमन शर्मा, गौरव शर्मा, प्रियांशु मल्होत्रा विशेष रूप से मौजूद रहें |

About amritsar news

Check Also

नगर कीर्तन रूट पर शराब, सिगरेट,तंबाकू और मीट  की दुकानें बंद रखने के आदेश

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर,23 अक्टूबर(राजन):डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह ने सेक्शन 163 B.N.S.S. के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *