Breaking News

रिंटू द्वारा विधानसभा हल्का उत्तरी में विकास कार्यों किया गया शुभारंभ :गलियों का निर्माण, सीवरेज अपग्रेडेशन एवं स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन कार्य एक साथ शुरू

विकास कार्यों का शुभारम करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। 

अमृतसर, 18 फरवरी (राजन):विधानसभा हल्का अमृतसर नॉर्थ के इंचार्ज एवं अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू द्वारा हल्के के समग्र विकास तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न इलाकों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं।

विकास कार्यों का शुभारम करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। 

इस संबंध में पंचायत बाबा दीप सिंह एवेन्यू में गलियों एवं सीवरेज निर्माण कार्य का विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरी गलियां, बेहतर निकासी व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।इसके अतिरिक्त न्यू नेहरू कॉलोनी में लंबे समय से दूषित पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए पुरानी एवं जर्जर पानी की पाइपों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस पहल से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

विकास कार्यों का शुभारम करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। 

इसी प्रकार स्माइल एन्क्लेव (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) में खराब सीवरेज प्रणाली के कारण उत्पन्न हो रही ओवरफ्लो एवं जाम की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुरानी सीवरेज लाइन को बदलकर पूरी कॉलोनी में नई सीवरेज नेटवर्क डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इससे लंबे समय से चली आ रही सीवरेज संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

इसके साथ ही वार्ड नंबर 17 के ग्रीनलैंड क्षेत्र में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य की भी शुरुआत की गई। कार्य पूर्ण होने के उपरांत घरों के सीवर को मेन सीवरेज प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन, जनस्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए  करमजीत सिंह रिंटू का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर  प्रियंका शर्मा , सरपंच कुलविंदर सिंह , पार्षद  गुलज़ार बिट्टू , अनेक सिंह , पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर  करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हल्के के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वे निरंतर वचनबद्ध हैं और विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट 52.80 करोड़ के टेंडर की पहले  रिवैल्युएशन करने को तैयार थी: ट्रस्ट ने रिवैल्युएशन करने के लिए चारों पार्टियों से डॉक्यूमेंट भेजने के लिए पत्र जारी कर दिया था

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ऑफिस की तस्वीर। अमृतसर,21 जनवरी (राजन): विवादों में रहा इंप्रूवमेंट अमृतसर का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *