Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर फॉर्टिस अस्पताल में दाखिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर, 16 फरवरी:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर अस्पताल में दाखिल हो गए हैं। सुबह ही वह फोर्टिस अस्पताल से कुछ समय के लिए बाहर गए थे, जिसके बाद वह मोगा में रैली लोगों को संबोधित करने के बाद देर शाम दोबारा अस्पताल लौट आए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को पूर्ण रूप से डिस्चार्ज नहीं किया गया था। वह केवल कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर बाहर गए थे ताकि तय कार्यक्रम के तहत मोगा रैली में शामिल हो सकें।

मोगा में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को दोबारा फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, वह आज रात अस्पताल में ही रहेंगे और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहेगा। डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शराब ठेकेदारों को आकर्षित करने के लिए:लाइसेंस फीस में कुल 15 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है

अमृतसर,4 अप्रैल:पंजाब में आबकारी विभाग द्वारा ग्रुपों की नीलामी प्रक्रिया के बावजूद अभी भी 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *