Breaking News

नशा तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर किया  गया ध्वस्त

अमृतसर, 17 फरवरी : नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में ड्रग मनी से बनाई गई अवैध संपत्ति को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संपत्ति अनमोल (34), सोनिया(24) और गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (25) की थी, जोआपस में सगे भाई-बहन हैं और शहीद ऊधम सिंह नगर, अमृतसर के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों नशा तस्करी गतिविधियों में सक्रिय थे और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।

रिकॉर्ड के मुताबिक, अनमोल और गगनदीप के खिलाफ एफआईआर नंबर 223 दिनांक 23-09-2025 धारा 21-बी, 27-ए और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है, जबकि सोनिया के खिलाफ एफआईआर नंबर 177 दिनांक 18-08-2025 धारा 21-बी और 27-ए के तहत मामला दर्ज है।

नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। अमृतसर में यह नशा तस्करों की 19वीं संपत्ति है, जिस पर डेमोलिशन कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्रग्स के पैसों से बनाई गई कोई भी अवैध संपत्ति बख्शी नहीं जाएगी।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशा और गैंग अपराध के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सूचना पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर साझा की जा सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीमा पार से नार्को-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़;  7.6 किलोग्राम  हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

अमृतसर, 12 फरवरी(राजन):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को ड्रग-मुक्त राज्य बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *