
अमृतसर, 10 सितंबर:जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश की गई। कुछ नकाबपोश युवक बैंक के अंदर लूट करने के इरादे से दाखिल हुए। हालांकि, लुटेरे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, करीब 5 अज्ञात युवक बैंक में पहुंचे थे। सभी ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। बैंक के अंदर पहुंचने के बाद युवकों ने लूट की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी बैंक तक किस रास्ते से पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News