Breaking News

बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों की लिस्ट जारी की : पूनिया सिर्फ पंजाब पर फोकस करेंगे; हरियाणा का जिम्मा स्मृति ईरानी को

अमृतसर, 23 सितंबर:भाजपा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें पंजाब का जिम्मा सतीश पूनिया को दिया गया है। हालांकि, वह पहले से ही पंजाब के प्रभारी हैं। नई बात यह है कि उनसे हरियाणा का प्रभार ले लिया गया है। अब वह केवल पंजाब पर फोकस करेंगे। अब उनकी जगह वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी हरियाणा का प्रभार संभालेंगी। इसके अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल में भी पार्टी कोई बदलाव नहीं किया है। चंडीगढ़ में महेंद्र पांडे ही प्रभा संभालेंगे। जबकि, हिमाचल में श्रीकांत शर्मा ही बने रहेंगे।.भाजपा ने प्रभारियों के साथ सहप्रभारी भी लगाए हैं। पंजाब में वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, हिमाचल में दर्शना सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में इंचार्ज महेंद्र पांडे को कोई सहप्रभारी नहीं मिला।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

अमृतसर, 22 सितंबर(राजन): माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अमृतसर जतिंदर कौर की अदालत ने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *