Breaking News

धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 28 सितंबर(राजन): डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह  ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि इस वर्ष धान की कटाई फसल के पूरी तरह पकने के बाद ही की जाए तथा खरीफ सीजन के दौरान मंडियों में सूखा धान ही लाया जाए।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यदि किसी किसान के धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई जाती है, तो उसे मंडी में अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष धान की फसल का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे मंडियों में सूखा धान लेकर आएं, ताकि उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य मिल सके।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के मुख्य कृषि अधिकारी तथा जिला मंडी अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों में विशेष कैंप लगाकर किसानों को मंडियों में सूखा धान लाने के लिए जागरूक किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कंबाइन ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि धान के सीजन के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही धान की कटाई की जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में अनधिकृत नशा मुक्ति केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की औचक छापेमारी: मरीजों सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में स्थानांतरित किया गया

अमृतसर, 12 नवंबर (राजन): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा सिविल सर्जन, अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *